छत्तीसगढ़
रायपुर में होगा "अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट
Shantanu Roy
18 May 2025 12:00 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 24 से 27 मई 2025 तक आयोजित होने वाले "अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट" की ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर ट्रॉफी का अनावरण करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “यह ट्रॉफी सिर्फ एक टूर्नामेंट का प्रतीक नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के अदम्य साहस, आत्मविश्वास और जज़्बे का सम्मान है।
रायपुर में 24 से 27 मई तक चलने वाले "अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट" की ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के साथ शामिल हुआ।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) May 17, 2025
यह ट्रॉफी न केवल एक टूर्नामेंट का प्रतीक है, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के अदम्य साहस,… pic.twitter.com/dnvU0e6l3B
यह खेल आयोजन समाज में समावेशिता और प्रेरणा का संदेश देता है।” कार्यक्रम में त्रिमेद्रु सिंह कंवर, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक सिंह, मनमद राव और श्रीमंत झा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की। यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक जागरूकता और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन समिति को मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





