छत्तीसगढ़
आसियाना वृद्धाश्रम में वरिष्ठजन, सम्मान एवं खुशहाली के साथ बिता रहे हैं जीवन
Shantanu Roy
4 Jun 2026 10:33 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त अनुदानित स्वैच्छिक संस्था शांति मैंत्री ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आसियाना वृद्धाश्रम का संचालन दलदली रोड, नयापारा महासमुन्द में किया जा रहा है, जो कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं पारिवारिक वातावरण प्रदान कर रहा है। यहां निवासरत वरिष्ठजन प्रसन्नता एवं आत्मीयता के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वृद्धाश्रम में उनकी दैनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्यवर्धन के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उनके लिए नियमित रूप से मनोरंजनात्मक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, नियमित योगाभ्यास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
जिससे उनमें उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आध्यात्मिक एवं मानसिक शांति के लिए भजन-कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रमों की भी नियमित व्यवस्था की गई है। इन गतिविधियों में वरिष्ठजन बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे उनके जीवन में आनंद एवं संतोष की भावना विकसित होती है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। संस्था में वरिष्ठजनों की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी लगाया गया है। आसियाना वृद्धाश्रम वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुखद, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है तथा समाज में वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित कर रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





