छत्तीसगढ़

सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड, कैदी फरार मामले में एक्शन

Nil dhankar
5 Aug 2025 5:09 PM IST
सहायक जेल अधीक्षक सस्पेंड, कैदी फरार मामले में एक्शन
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले कल ही तीन जेल प्रहरियों को भी निलंबित किया गया था।

दरअसल, दो अगस्त को जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया था। ये तीनों के फरार होने से जेल प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है। तीनों दिन बीत जाने के बाद भी फरार बंदियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे पुलिस और जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

इस बड़ी लापरवाही के बाद जांच शुरू हुई और अब तक चार अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। वहीं दूसरी ओर एसपी ने ये सभी फरार आरोपी के गिरफ्तारियों के लिए 10 10 हजार रुपए का ईनाम रखी है।

Next Story
null