
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 19 जुलाई को जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा. परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पूर्व फ्रिस्किंग एवं फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए.
यह भी पढ़े
श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-इतवारी के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 1 से 30 अगस्त 2026 के बीच दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी. इतवारी-मधुपुर स्पेशल 1 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर-इतवारी स्पेशल 2 से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे मधुपुर से चलेगी और रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए इतवारी पहुंचेगी.





