छत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ सहित 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Jan 2026 8:33 PM IST
अवैध कबाड़ सहित 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आज 21 जनवरी 2026 को सुबह-सुबह मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शहर एवं अनुविभागीय क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। इस विशेष अभियान में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम
लाखा
में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दो 10-चक्का ट्रक, दो माजदा वाहन और एक बोलेरो वाहन में लोड अवैध कबाड़ जब्त किया गया। इसके अलावा चिराईपानी रोड किनारे सिकंदर कबाड़ी के गोदाम से 46 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। मौके पर हाईवा और ट्रक वाहनों में छोटी-बड़ी गाड़ियों के पार्ट्स, लोहे के पाइप, सरिया, एंगल, खाली सिलेंडर और हाइड्रोलिक मशीनें भी बरामद की गईं। पूंजीपथरा पुलिस टीम ने 6 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से तीन ट्रक और लगभग 67 टन अवैध कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की। पुसौर क्षेत्र में तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक टाटा 710 वाहन और 4 टन से अधिक अवैध कबाड़ जब्त किया गया। इसके अलावा चक्रधरनगर और भूपदेवपुर क्षेत्र में तीन-तीन स्थानों पर, कोतरारोड़ और खरसिया में दो-दो स्थानों पर तथा धरमजयगढ़ और तमनार में एक-एक
स्थान
पर कार्रवाई की गई। इस प्रकार जिलेभर में कुल 24 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 14 वाहन (हाईवा, ट्रक, टाटा 710, माजदा और छोटा हाथी पिकअप) और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 120 टन 331 किलो अवैध कबाड़ जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है। अन्य थानों में भी कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और संपत्ति संबंधित अपराधों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कबाड़ कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर भेजकर उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और अन्य सहयोगियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस अभियान से जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार में हड़कंप मचा है और यह कदम संपत्ति अपराधों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण है।
Tagsरायगढ़ पुलिसअवैध कबाड़4.90 करोड़ संपत्ति जब्त17 आरोपी गिरफ्तार24 ठिकानों पर छापेमारीपुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेलअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनीनगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्राट्रक और वाहन जब्तीचोरी और अवैध कारोबारअपराध नियंत्रणकानून व्यवस्थाकबाड़ गोदामसुरक्षा अभियानविशेष पुलिस कार्रवाईRaigarh Policeillegal scrapproperty worth Rs 4.90 crore seized17 accused arrestedraids on 24 locationsSuperintendent of Police Divyang Kumar PatelAdditional Superintendent of Police Anil Kumar SoniCity Superintendent of Police Mayank Mishratruck and vehicle seizuretheft and illegal tradecrime controllaw and orderscrap warehousesecurity campaignspecial police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story