छत्तीसगढ़

ASP ने नवा रायपुर के मुरूम खदान में मारी रेड, हाईवा और JCB जब्त

Nilmani Pal
11 Jan 2026 3:15 PM IST
ASP ने नवा रायपुर के मुरूम खदान में मारी रेड, हाईवा और JCB जब्त
x

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के ग्राम तोरला में एक बार फिर से अवैध मुरूम खनन की शिकायतें सामने आई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवा रायपुर ASP विवेक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो हाईवा और एक जेसीबी मशीन जब्त कर नवापारा थाना परिसर में रखा।

जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग की उदासीनता के कारण लंबे समय से लगातार चल रहा था। कुछ लोगों को अनुमति कहीं और दी गई थी, लेकिन खनन गतिविधियां कहीं और हो रही थीं, जिससे नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थीं।

पुलिस ने बताया कि मामले में खनिज विभाग को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मंगाई जा रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि किसने अनुमति दी थी और वास्तविक खनन स्थल कहाँ था। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कौन लोग और संगठन इस अवैध गतिविधि में शामिल थे, नवा रायपुर ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जब्त की गई हाईवा और जेसीबी को उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत रखा जाएगा।

Next Story
null