छत्तीसगढ़
ASP पोर्ते की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़
Shantanu Roy
25 May 2025 8:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में रायपुर से लेकर पंजाब तक फैले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरोपी रायपुर के हैं जबकि दो अन्य आरोपी पंजाब के मोगा जिले से पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई थाना आमानाका पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। दिनांक 13 अप्रैल 2025 को थाना आमानाका को सूचना प्राप्त हुई कि केडिया बिजनेस पार्क के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीजे 6814 में घूम रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) मौजूद है जिसे वे बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोह. सोहेल खान (उम्र 26 वर्ष), निवासी संजय नगर, टिकरापारा, रायपुर तथा तन्मय गोईन्दी (उम्र 27 वर्ष), निवासी महावीर नगर, गुलमोहर वाटिका के पास, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इनके पास से कुल 14.29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,42,900/- रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी तन्मय गोईन्दी के पास से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जप्त की गई, जिसकी कीमत ₹35,000/- बताई जा रही है। इस प्रकार कुल जप्ती की कीमत ₹1,77,900/- रुपये है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल अपराध क्रमांक 109/25 धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह मादक पदार्थ उन्हें पंजाब से भेजा गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर आगे की जांच तेज की। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त हेरोइन पंजाब के मोगा जिले से सिमरन जीतसिंग बत्रा उर्फ सीम्मा एवं जसकरण सिंह द्वारा भेजी गई थी। इन दोनों पर संगठित अपराध में संलिप्तता पाए जाने के कारण प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 को जोड़ा गया। इसके बाद विशेष टीम गठित कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने जिला मोगा, पंजाब में दबिश देकर सिमरन जीतसिंग बत्रा (उम्र 24 वर्ष), निवासी गली नंबर 6, कोटिशखां थाना क्षेत्र तथा जसकरण सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम शेरेवाल, थाना धर्मकोटा को गिरफ्तार किया और आज दिनांक 25 मई 2025 को रायपुर लाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सिमरन जीतसिंग बत्रा उर्फ सीम्मा, पिता मानसिंग बत्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी गली नं. 6, कोटिशखां, थाना कोटिशखां, जिला मोगा, पंजाब।
जसकरण सिंह, पिता हरजिन्दर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम शेरेवाल, थाना धर्मकोटा, जिला मोगा, पंजाब।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
मोह. सोहेल खान, पिता मोह. इसराईल खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर।
तन्मय गोईन्दी, पिता प्रमोद गोईन्दी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सकता है, इसलिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार या इसके उपयोग से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। यह सफलता रायपुर पुलिस की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो शहर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tagsरायपुर पुलिसRaipur Policeहेरोइन तस्करीHeroin SmugglingNDPS एक्टNDPS Actorganized crimeसंगठित अपराधआमानाका थानाAmanaka Police Stationमोगा पंजाबMoga Punjabसिमरन जीतसिंग बत्राSimran Jeet Singh Batraजसकरण सिंहJaskaran Singhनशा विरोधी अभियानAnti-Drug Campaignचिट्टाChittaमादक पदार्थNarcotic Substanceगिरफ्तारीArrestमोटरसाइकिल जब्तीMotorcycle SeizureपूछताछInterrogationअपराध पंजीबद्धFIR Registeredरायपुर कोर्टRaipur Courtछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





