छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और बंद करने में मनमानी, सैलरी कटौती के निर्देश

Nil dhankar
3 Feb 2026 10:24 AM IST
आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और बंद करने में मनमानी, सैलरी कटौती के निर्देश
x
छग

रायगढ़. कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की स्थिति पर सतत निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर, बंगाली कॉलोनी, बोईरदादर क्रमांक-3 एवं बाघ तालाब बंद पाए गए.

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के विरुद्ध एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं. कार्रवाई के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सुभाष नगर की कार्यकर्ता लक्ष्मी सिंह एवं सहायिका सावित्री साहा, आंगनबाड़ी केन्द्र बोईरदादर क्रमांक-3 की कार्यकर्ता कुन्ती मालाकार एवं सहायिका उत्तरा यादव, तथा आंगनबाड़ी केन्द्र बाघ तालाब की कार्यकर्ता नीलिमा सिंह एवं सहायिका अंजनी सिंह ठाकुर का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा.

निरीक्षण के दौरान केन्द्रों का बंद पाया जाना कार्य में लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है. इस संबंध में संबंधित परियोजना अधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Next Story
null