अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में एक और प्लेटफॉर्म बनाने की स्वीकृति मिली

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में एक और प्लेटफॉर्म बनाने की स्वीकृति मिली है, ख़ुशी जाहिर करते कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने लिखा, अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि!
हमारी निरंतर मांग और प्रयासों के परिणामस्वरूप अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के दूसरे प्लेटफॉर्म की स्वीकृति मिल गई है। यह परियोजना 1 वर्ष की समयावधि में पूरी की जानी है, लेकिन अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि 10 महीनों के भीतर ही प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।इस नए प्लेटफॉर्म के बनने से यात्रियों की सुविधा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी - ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी, प्रतीक्षा समय में कमी होगी और यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
यह उपलब्धि अम्बिकापुर की जनता की आकांक्षाओं और हमारे सामूहिक प्रयासों की जीत है।उद्देश्य साफ है कि हर संभव प्रयास से अंबिकापुर को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना है और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाना है!





