छत्तीसगढ़
शासकीय स्कूलों में SMDC हेतु सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
15 July 2025 8:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SMDC) के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। सांसद प्रतिनिधियों की यह नियुक्ति विद्यालयों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से की गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नियुक्त प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनकी सक्रिय भागीदारी से स्कूलों के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SMDC) के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) July 15, 2025
सभी नियुक्त सांसद प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आपकी सक्रिय भागीदारी निश्चित… pic.twitter.com/QxjIqhEJvD
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "शिक्षा हमारे समाज की रीढ़ है। स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में SMDC की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सांसद प्रतिनिधियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी रूप से हो सके।" यह पहल लोकसभा स्तर पर शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे शासकीय स्कूलों को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने में सहायता मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





