
कवर्धा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा (ग्राम तारों) में युवाओं को रोजगार से जुड़े तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन नए व्यवसाय शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही संस्था में अब कुल 8 व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
संस्था में संचालित नए व्यवसायों में ड्रोन टेक्निशियन (6 माह), असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राईवाल एंड फॉल्स सीलिंग (6 माह) और मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग (1 वर्षीय) शामिल हैं। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राइवर कम मैकेनिक, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग), फिटर और विद्युतकार व्यवसाय भी संचालित किए जा रहे हैं।
प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए इन 8 व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के अष्टम चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक विभागीय प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शासकीय आईटीआई कवर्धा में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 9, ड्राइवर कम मैकेनिक की 5, वेल्डर की 29, फिटर की 3, विद्युतकार की 1, ड्रोन टेक्निशियन की 18, असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राईवाल एंड फॉल्स सीलिंग की 23 और मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग की 18 सीटें रिक्त हैं।
विभाग ने बताया कि जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अष्टम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दोबारा विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कवर्धा ग्राम तारों (खैरबना) में संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा प्रवेश संबंधी सहायता के लिए दूरभाष नंबर 9972974779 और 8103022953 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।





