छत्तीसगढ़

रायपुर में APEDA के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

Nil dhankar
12 Jan 2026 4:37 PM IST
रायपुर में APEDA के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ
x

रायपुर। रायपुर में APEDA के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ हुआ है, सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक उड़ान देने वाला कदम है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल हमारे किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़ेगी।

जीआई टैग प्राप्त जीराफूल और नागरी दुबराज जैसे विशिष्ट चावल सहित राज्य के कृषि और प्रोसेस्ड फूड उत्पाद अब विश्व पटल पर नई पहचान बनाएंगे। डबल इंजन सरकार किसानों की आय को नई ऊँचाई देने, हर खेत तक नए अवसर पहुँचाने और ग्रामीण समृद्धि को स्थायी आधार देने के लिए पूरी शक्ति से काम कर रही है। यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य और सतत कृषि निर्यात में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


Next Story
null