छत्तीसगढ़

रायपुर के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, 10 पुलिसवाले शामिल

Nilmani Pal
16 Feb 2026 4:18 PM IST
रायपुर के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, 10 पुलिसवाले शामिल
x

जनता से रिश्ता के खबर का असर हुआ है, पिछले दिनों न्यूज़ पोर्टल और अखबार में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को लेकर खबर प्रकाशित किया था...

रायपुर। प्रदेश में कमिश्नरेट लागू होने के बाद से ही अवैध नशे और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन करने की घोषणा की गई थी। वहीं आज रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है।

नशा नियंत्रण और रोकथाम के लिए ANDF टीम का गठन किया गया है। अनुज कुमार ACP काईम एवं साईबर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में ANDF काम करेगी। इस फ़ोर्स में 01 इंस्पेक्टर, 01 SI, 01 ASI, 03 हवालदार और 05 आरक्षक समेत 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।



Next Story
null