छत्तीसगढ़

दुर्ग-BILASPUR रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन

Nilmani Pal
2 Nov 2025 9:05 AM IST
दुर्ग-BILASPUR रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन
x

रायपुर. यात्रियों की सुविधा और उन्हें कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने गोंदिया और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08843/08844 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया के बीच चार-चार फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या व 08843 गोंदिया-बरौनी स्पेशल गोंदिया से 3, 4, 8 और 9 नवंबर 2025 को शाम 5.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ समेत निर्धारित स्टेशनों से होकर अगले दिन शाम 7.20 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08844 बरौनी-गोंदिया स्पेशल बरौनी से 4, 5, 9 और 10 नवंबर को रात 10.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में ठहराव लेते हुए दूसरे दिन रायगढ़ शाम 6 बजे पहुंचेगी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null