जनता से रिश्ता की खबर हुई सच: न्यूड पार्टी का एक और प्रमोटर एमपी से भी गिरफ्तार

फार्म हाउस में हुक्का शराब पार्टी, विदेशी शराब जब्त
रायपुर (जसेरि)। रायपुर के आदित्य फॅार्म हाउस में लेटनाइट पार्टी का आयोजन कर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने वाले कारोबारियों पर आबकारी और पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार देर रात वीआईपी रोड स्थित निजी फॉर्म हाउस में हुक्का-शराब पार्टी कर रहे युवकों को पकड़ा गया है। पहली कार्रवाई आबकारी विभाग ने की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि, आबकारी विभाग ने आरोपियों से 14 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम में डीडी पटेल, विवेक श्रीवास्तव, अविनाथ थुल शामिल थे।
आबकारी अफसरों की कार्रवाई के बाद रात डेढ़ बजे पुलिस की टीम पहुंची। पुलिसकर्मी जांच करने के लिए अंदर जाने लगे तो फॉर्म हाउस में मौजूद युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की और मारपीट भी हो गई। पुलिस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर की है। पहली एफआईआर अवैध रूप से हुक्का पिलाने और दूसरी एफआईआर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर दर्ज की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
निजी फॉर्म में चल रही थी पार्टी : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीआईपी रोड स्थित आदित्य फॉर्म हाउस में छापेमारी कर नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया है। यहां फैमिली पार्टी में नशे के सेवन और खुलेआम शराब-हुक्का पार्टी का आयोजन हो रहा था। पुलिस की रेड के दौरान वहां मौजूद लोग नशे में धुत्त पाए गए। पार्टी में शामिल लोग छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों के थे। पुलिस ने फॉर्म से विदेशी शराब की बोतलें और बड़ी संख्या में हुक्का पॉट जब्त किया है। रेड मारने वाले अफसरों ने नशीली सामग्रियों के सेवन की आशंका भी जताई है। पार्टी का आयोजन कराने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
आबकारी विभाग ने विदेशी शराब किया जब्त : रायपुर जिला आबकारी विभाग ने आदित्य फॉर्म हाउस में छापेमारी कर आरोपी प्रलय सोना को गिरफ्तार किया है। उसके कब्ज़े से 2 बोतल डबल ब्लैक लेबल, 3 बोतल ब्लैक लेबल, 4 बोतल वोडका और 12 कैन बीयर कुल 14 ब्लाक लीटर शराब जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 36,320 आंकी गई है।
देर रात क्लबों- रेस्टोरेंट में छापा, 14 के लाइसेंस होंगे रद्द
राजधानी रायपुर में देर रात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब, रेस्टोरेंट और ढाबों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान 7 क्लब और 7 रेस्टोरेंट और ढाबों पर नियम तोडऩे का मामला सामने आया है। इन सभी के खिलाफ पंचनामा तैयार कर कलेक्टर और निगम आयुक्त को लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।
जल्द ही इन प्रतिष्ठानों पर ताले लग सकते हैं। मामले की जानकारी देते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल संचालित करने वालों पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। कल रात को अलग-अलग 15 से अधिक टीमों द्वारा रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं होटलों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान हाइपर क्लब तेलीबांधा, जोक पब शीतल इंटरनेशनल तेलीबांधा, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल क्लेरेंस, सिमर्स बार, आईपी क्लब, नवा रायपुर, पियानो क्लब शैमरॉक जॉर्डन के संचालकों और मैनेजरों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने संस्थानों को खोलकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसा जा रहा था।
फार्म हाउस, क्लब नाईट पार्टी के मुख्य आरोपी नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता पुलिस की गिरफ्त से बाहर...
अधिकांश फार्म हाउस, क्लब और रेस्टोरेंट 2017-18 में नंगी पार्टी और नंगाई नशा परोशने हेतु नाड़ा पैजामा छाप छुटभैय्या कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में कांग्रेस सरकार के समय से छत्तीसगढ़ की राजधानी को बर्बाद कर रहे थे। अभी भी सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं के बार, नशे की पार्टी, क्लब हाउस, फार्म हाउस, हुक्का बार गोपनीय तरीके से वीआईपी रोड, सेजबहार, अमलेश्वर, टेकारी, माना, अम्लीडीह, भाठागांव जैसे रिहाईसी इलाकों में भी अवैध संचालन हो रहे। पुलिस के पास पुख्ता सबूतों के अभाव में छुटभैय्या कांग्रेसी नेताओं गिरफ्तारी से बच रहे। लेकिन रायपुर शहर, बिलासपुर, भिलाई, रायगढ़, महासमुंद जैसे शहरों में कांग्रेस के छुटभैय्या नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेताओं का फार्म हाउस रेस्टोरेंट-क्लब नशा का कारोबार चर्चा का विषय। छुटभेैय्या कांग्रेसी नेताओं की हिमाकत और हिम्मत देखें भाजपा के शासन में भी कांग्रेस सरकार के जैसा ही रूतबा दिखा कर धौस बरकरार।
नव्या-विधि की पेशी हुई, संपर्क में थे 850 रईसजादे
हाईप्रोफाइल ड्रग्स सप्लाई केस में गिरफ्तार नव्या मलिक और विधि अग्रवाल समेत 9 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले 6 सितंबर को आरोपी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल को 2 दिन की रिमांड खत्म होने बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 15 सितंबर तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। अब तक इस केस में पुलिस ने 2 लड़कियों समेत सोहेल खान, अयान परवेज, ऋषिराज टंडन, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को गिरफ्तार किया है। इन सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में पता चला कि करीब 850 रईसजादे ड्रग्स नेटवर्क के संपर्क में थे। जिनमें होटल कारोबारियों और राजनेताओं के बेटों तक के नाम शामिल हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क को बेनकाब करने की तैयारी में है। जल्द ही कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पाकिस्तान से हेरोइन और दिल्ली से रूष्ठरू्र ड्रग्स की सप्लाई हो रही थी। अब तक गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस ने सबसे ज्यादा पूछताछ पंजाब निवासी लवजीत सिंह, रायपुर निवासी रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो और नव्या मलिक से की है। लवजीत और रुपिंदर से पुलिस को हेरोइन खरीदने वालों की और नव्या मलिक से रूष्ठरू्र खरीदने वाले रसूखदारों की जानकारी मिली है। पुलिस इनकी जानकारी जुटा रही है।
रायपुर में न्यूड पार्टी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में न्यूड पार्टी आयोजित करने के मामले में पुलिस ने आदर्श अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा से पकड़ा गया और रायपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। जबकि आरोपी का भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की तैयारी कर रही है।
न्यूड पार्टी का मामला क्या है : पुलिस के अनुसार, आदर्श अग्रवाल, उसके भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल मिलकर सिविल लाइन इलाके में न्यूड पार्टी का आयोजन कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग कर ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाई थी, जिसमें अश्लील गतिविधियाँ करवाई जा रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्नढ्ढक्र दर्ज की, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए समेत कई अन्य गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला समाज में अश्लीलता फैलाने, नाबालिगों सहित संवेदनशील वर्गों को लक्ष्य बनाकर अवैध गतिविधियाँ संचालित करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से संबंधित है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई : आदर्श अग्रवाल को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा से तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे रायपुर लाकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन का रिमांड लिया गया है, जिसमें पुलिस आरोपी से पूरी साजिश, आयोजन स्थल, अन्य सहयोगियों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े सवाल पूछ रही है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में एसएस फार्म हाउस को मुख्य आयोजन स्थल बताया गया है, जहाँ पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस इस मामले में डिजिटल प्रमाणों की भी जांच कर रही है ताकि आयोजकों का पूरा नेटवर्क उजागर हो सके।
फरार आरोपियों की तलाश : आदर्श अग्रवाल का भाई हर्ष अग्रवाल और पिता दिनेश अग्रवाल अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दोनों की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी रायपुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों तक पहुँचने के लिए तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।
कानून की धाराएँ और पुलिस की तैयारी
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (सार्वजनिक अशांति फैलाने), आईटी एक्ट की धारा 67 और 67्र (अश्लील सामग्री का प्रसार और नाबालिगों से संबंधित सामग्री का उपयोग) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों को संकलित कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन ग्रुप्स का विश्लेषण कर रही है।





