छत्तीसगढ़

एक और श्रद्धालु की मौत, खल्लारी मंदिर में रोपवे गिरने से हुआ था घायल

Nilmani Pal
25 March 2026 7:24 AM IST
एक और श्रद्धालु की मौत, खल्लारी मंदिर में रोपवे गिरने से हुआ था घायल
x
पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। जिले में स्थिति प्रसिद्ध मंदिर खल्लारी माता मंदिर में रविवार को रोपवे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब इस घटना में एक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महासमुंद के रहने वाले 50 वर्षीय गोविंद स्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज रायपुर के MMI अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी और बच्ची अभी भी घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच नवरात्रि के चौथे दिन रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।

घटना में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस घटना में आज दूसरी मौत हुई है। मृतक की पहचान रायपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी साठकर के रूप में हुई। जबकि उनके पति ऋषभ गंभीर रूप से घायल हैं। खल्लारी माता मंदिर क्षेत्र में यह रोपवे दो वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी कोलकाता स्थित कंपनी रोपवे एंड रिसा‌र्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई थी। बता दें चार दिन पहले ही इसका मेंटेनेंस किया गया था।

Next Story