छत्तीसगढ़

रायगढ़ में फिर बड़ी लूट, ढाई लाख कैश छीनकर भागे बदमाश

Nil dhankar
14 Sept 2025 1:49 PM IST
रायगढ़ में फिर बड़ी लूट, ढाई लाख कैश छीनकर भागे बदमाश
x
छग

रायगढ़। लूट की घटना घटित हुई है। जिसमें MM फिश कंपनी के ड्रायवर से ढाई लाख रुपए कैश लूटकर 3 बदमाश भाग निकले। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तालाश में जूट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक MM फिश कंपनी का माजदा वाहन का चालक मोहम्मद रफीक मछली सप्लाई करने के लिए धरमजयगढ़ की ओर आया था।

जहां मछली सप्लाई कर रुपए कलेक्शन करने के बाद शाम को बिलासपुर जाने के लिए निकला। तभी रास्ते में जब वह खड़गांव से सिथरा के बीच पहुंचा। इसी दौरान एक्टिवा वाहन में सवार 3 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और डरा-धमकाकर रफीक के पास रखे कलेक्शन के 2 लाख 57 हजार 660 रुपए को लूट लिए।

इसके बाद मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी, तो गांव वालों की काफी भीड़ इक्ट्ठा होने लगी और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने एक्टिवा वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते से भाग निकले। बताया जा रहा है कि स्कूटी के नंबर प्लेट को बदमाशों ने छिपाया था। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूटी हुई है।

Next Story
null