छत्तीसगढ़

नग्न अवस्था में अज्ञात लाश मिली, शरीर में कई चोट

Nilmani Pal
11 Sept 2025 3:43 PM IST
नग्न अवस्था में अज्ञात लाश मिली, शरीर में कई चोट
x
छग

महासमुंद। बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरती हुई एक नग्न लाश देखी और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

जांच के दौरान मृत व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान, गले पर धारदार हथियार से कटे का घाव, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि महासमुंद में हुई वारदात ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।


Next Story
null