छत्तीसगढ़

मंदिर जाने के लिए निकला था बुजुर्ग, लाश मिली

Nil dhankar
4 Aug 2025 2:17 PM IST
मंदिर जाने के लिए निकला था बुजुर्ग, लाश मिली
x
छग

बिलासपुर। जिले के खारुन नदी में बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, वो दो दिन पहले मंदिर जाने के लिए निकला था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। जिस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उनकी लाश नदी मिली है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि, रविवार दोपहर ग्राम पंधी के पास लोगों ने खारुन नदी के बीच शव को देखा। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। शव को किनारे लाकर देखने पर पता चला कि, वो बुजुर्ग है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अब शव की पहचान ग्राम मोहरा निवासी रामरतन साहू (72) के रूप में हुई है।

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजन को मौके पर बुलाया। इस दौरान उन्होंने पूछताछ में बताया कि बुजुर्ग रामरतन शुक्रवार को मंदिर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद देर शाम तक वो घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसकी लाश नदी में कैसे पहुंची, इसका पता नहीं चल सका है।


Next Story
null