छत्तीसगढ़

खेत के कुएं में गिरा बुजुर्ग, मौत

Nilmani Pal
14 July 2025 8:36 AM IST
खेत के कुएं में गिरा बुजुर्ग, मौत
x
छग

कोरबा। बाड़ी में काम करने के बाद हाथ धोने गए वृद्ध की कुएं में गिरने की वजह से मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम जामकछार के बोदलाभाठा की है। यहां रहने वाला 72 वर्षीय वृद्ध करण सिंह गोंड शनिवार को बाड़ी में काम कर रहा था। काम करने के बाद हाथ धोने के लिए खेत के कुएं में गया था। बारिश की वजह से कुएं में लबालब पानी भरा था। इस दौरान वह फिसलकर कुएं में डूब गया।

11 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

नगरनार पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से विजय सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष जबलपुर और संजना विजय सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष जबलपुर के पास से तीन पैकेटों में रखा 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेजा गया।

Next Story
null