छत्तीसगढ़

रायपुर में गांजा तस्करी करते प्रयागराज का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Jan 2026 6:42 PM IST
रायपुर में गांजा तस्करी करते प्रयागराज का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से करीब चार किलो से अधिक गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस
अधीक्षक
रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, खरीदी-बिक्री और अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन, मुखबिर तैनाती और तकनीकी माध्यमों से निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत राजपूताना होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास गांजा है और वह उसे कहीं ले जाने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल तस्दीक कर संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राम कैलाश बिंद निवासी ग्राम हरदी, थाना बारा, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी के पास रखे बैग की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बैग से 4.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जप्ती की कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर
विधिवत
कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और इसे रायपुर में किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही, तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने के लिए पुलिस हर स्तर पर निगरानी और अभियान चला रही है।
Tagsरायपुरगांजा तस्करीअंतर्राज्यीय तस्करप्रयागराजऑपरेशन निश्चयएण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिटथाना गंजNDPS एक्ट4.180 किलो गांजापुलिस कार्रवाईRaipurGanja smugglinginterstate smugglerPrayagrajOperation NishchayAnti Crime and Cyber ​​UnitThana GanjNDPS Act4.180 kg Ganjapolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story