छत्तीसगढ़

संसद परिसर में हुई अहम बैठक, MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल

Nil dhankar
8 July 2026 5:16 PM IST
संसद परिसर में हुई अहम बैठक, MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल
x

रायपुर/दिल्ली। संसद परिसर में आज अहम बैठक हुई। जिसमें MP बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने बैठक के बारे में X पोस्ट में बताया, आज संसद परिसर में 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025' की संयुक्त समिति (Joint Committee) की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक के दौरान विधेयक से जुड़े विभिन्न नीतिगत बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अपने आवश्यक सुझाव साझा किए।

यह विधेयक देश में उच्च शिक्षा (Higher Education) के स्तर को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को और अधिक सुगम, व्यावहारिक और उपयोगी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के युवाओं को वैश्विक स्तर की आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Next Story