छत्तीसगढ़
हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर बोले MP बृजमोहन अग्रवाल
Nil dhankar
24 Nov 2025 3:35 PM IST

x
रायपुर। एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भारतीय सिनेमा के अमर सितारे धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक महान व्यक्तित्व और अद्भुत अभिनेता थे, जिन्होंने अपने अभिनय, आकर्षक व्यक्तित्व और सहज सादगी से पीढ़ियों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ी है।
उनका जाना भारतीय सिनेमा ही नहीं, समूचे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं धर्मेंद्र जी के परिजनों, मित्रों और करोड़ों प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों और चाहने वालों को यह वियोग सहन करने की शक्ति दें।
Next Story





