छत्तीसगढ़

बिरयानी का लालच दिखाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कवायद

Nilmani Pal
8 Jan 2026 4:57 PM IST
बिरयानी का लालच दिखाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कवायद
x

रायगढ़। आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बधियाकरण का काम शुरू किया गया है। जिसका निरीक्षण के बाद महापौर का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें उन्होंने आवारा कुत्तों के बधियाकरण अभियान के दौरान उन्हें पौष्टिक आहार देने के लिए खिचड़ी, दलिया और बिरयानी खिलाने की बात कही है। इसे लेकर अब कांग्रेसियों का कहना है कि अवारा कुत्ते भी अब बिरयानी खाएंगे।

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बधियाकरण का काम किया जा रहा है और भिलाई की कंपनी इसमें काम कर रही है। जहां पिछले दिनों महापौर जीवर्धन चौहान स्वयं बधियाकरण केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुत्तों को बधियाकरण के बाद दिए जाने वाले आहार की जानकारी ली और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महापौर के इसी बयान पर कांग्रेस के पूर्व सभापति और नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया ने अब सवाल उठाना शुरू कर दिया है। जहां उनका कहना है कि महापौर को स्पष्ट करना चाहिए कि अवारा कुत्तों को चिकन या मटन की बिरयानी खिलाई जाएगी और किस मद से उन्हें बिरयानी दिया जाएगा।

Next Story
null