छत्तीसगढ़

मानपुर में हाथी से सावधान रहने कराई गई मुनादी

Nil dhankar
14 July 2025 3:24 PM IST
मानपुर में हाथी से सावधान रहने कराई गई मुनादी
x

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले में वन्यजीवों की लगातार बढ़ती आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां अभी हाल ही में तेंदुए की आमद से ग्रामीण सहमे हुए थे, वहीं अब उसी जिले में जंगली दंतैल हाथी के कदम पड़ चुके हैं। मानपुर में महाराष्ट्र की सीमा से सटे कोहका वन क्षेत्र में बीती रात से हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

डीएफओ दिनेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जंगली हाथी महाराष्ट्र की ओर से कोहका थाना क्षेत्र के आमाकोड़ो जंगल में प्रवेश कर चुका है। जंगल की कच्ची सड़क पर हाथी के पगचिन्ह और लीद (मल) साफ तौर पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि करते हैं। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार हाथी की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न हो।

Next Story
null