छत्तीसगढ़

हथबंद स्टेशन पर पुनः रुकेगी अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

Nilmani Pal
31 Aug 2025 4:49 PM IST
हथबंद स्टेशन पर पुनः रुकेगी अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम एक बार फिर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए भारतीय रेलवे ने कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238) का हथबंद स्टेशन पर ठहराव पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

विदित हो कि कोविड-19 काल में वर्ष 2020 से हथबंद स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव स्थगित कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने हाल ही में हुई रेलवे समीक्षा बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर हथबंद स्टेशन पर ठहराव बहाल करने की मांग रखी।

सांसद अग्रवाल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि 1 सितम्बर से पुनः इस ट्रेन का ठहराव हथबंद स्टेशन पर प्रारंभ हो गया है। इस निर्णय से न केवल स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापारिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी क्षेत्र को लाभ होगा। स्थानीय जनता और यात्री संगठनों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Next Story
null