अमित शाह का मार्गदर्शन प्रदेश में शांति और सुरक्षा का नया सवेरा लेकर आएगा : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा आपके सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आपका मार्गदर्शन प्रदेश में शांति और सुरक्षा का नया सवेरा लेकर आएगा।
बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।





