छत्तीसगढ़

अमित शाह का बस्तर दौरा सिर्फ एक बहाना, कांग्रेस नेता बोले - अंतर्कलह सुलझाने आ रहे

Nil dhankar
3 Oct 2025 3:29 PM IST
अमित शाह का बस्तर दौरा सिर्फ एक बहाना, कांग्रेस नेता बोले - अंतर्कलह सुलझाने आ रहे
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारे गर्माए हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैन ने अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि अमित शाह रायपुर आएंगे और फिर बस्तर जाएंगे लेकिन उनकी असली मंशा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बढ़े असंतोष और गुटबाजी को काबू में करना है।

दीपक बैन ने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई वरिष्ठ विधायक अपनी उपेक्षा से नाराज हैं और इस असंतोष के चलते सरकार पर कहीं ना कहीं खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ऐसे में अमित शाह की यह यात्रा डैमेज कंट्रोल करने के लिए है, जबकि बस्तर जाना सिर्फ एक बहाना है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।

Next Story
null