छत्तीसगढ़

अमित शाह आज शाम पहुंच रहे रायपुर

Nilmani Pal
7 Feb 2026 8:07 AM IST
अमित शाह आज शाम पहुंच रहे रायपुर
x

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और निजी होटल में रुकेंगे। सीएम विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेता गृहमंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री से शाह शनिवार 7 फरवरी को शाम 4:40 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री शाह निजी होटल में आराम करेंगे और रविवार 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से एक के बाद एक कई बड़ी बैठके होंगी।

गृहमंत्री शाह 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा की जाएगी। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

Next Story
null