छत्तीसगढ़

रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर पहुंचे खेत, स्वयं किया डिजिटल क्रॉप सर्वें

Shantanu Roy
24 Aug 2026 3:29 PM IST
रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर पहुंचे खेत, स्वयं किया डिजिटल क्रॉप सर्वें
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। वर्तमान खरीफ सीजन में किसानों द्वारा लागए गए फसल व रकबे की शुद्धता हेतु जिले मे डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा सोमवार को तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पनगांव के एक किसान के खेत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिमझिम बारिश के बीच डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और स्वयं मोबाइल से क्रॉप सर्वें का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने भूमिस्वामी किसान सनोज सिंह से खसरा नंबर 1369/48 जमीन मे लगे फसल और गिरदावरी के सम्बन्ध मे
पूछताछ की
। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वें की उपयोगिता की जानकारी दी।उन्होंने राज्य शासन द्वारा धान के बदले अन्य फसल पर आदान सहायता राशि की भी जानकारी दी। उन्होंने पटवारी से गांव मे कुल खसरे एवं अब तक की गई सत्यापन की जानकारी ली। धीमे प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तय समय पर सभी खसरो क सत्यापन पूर्ण कराने एवं शुद्धता पूर्वक गिरदावरी कराने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री शर्मा ने सर्वेंयर को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खसरों का शुद्धतापूर्ण सर्वे किया जाए और बीच मे कोई खसरा न छूटे।


बताया गया क़ि इस बार डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु आंकड़ों को सटीकता और विश्वनीयता बनाए रखने हेतु एआई का प्रयोग किया गया है जिसमें सर्वेयरों के फेस आधारित ई- केवायसी कार्य किया जाना ताकि फर्जी सर्वेयरों को रोका जा सके।एंगल बेस्ड कवरेज सिस्टम विकसित किया गया है ताकि गलत प्लॉट में सर्वे न किया जा सके।सर्वे के दौरान प्लॉट का धुँधला फोटो या अस्पष्ट फोटो ऐप द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकेगा ताकि पटवारी को अनुमोदन के समय फसल की स्पष्ट फोटो अवलोकन के लिए प्रदर्शित हो। यदि संभव हो तो सर्वेयर द्वारा संबंधित कृषक की फोटो भी लेने के निर्देश प्रशिक्षण में दिये गये है ताकि कृषक सर्वे कार्य के प्रति जागरूक हो तथा अपने खेत की गिरदावरी कार्य से संतुष्ट हो। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Next Story