छत्तीसगढ़

छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने लगाई फांसी, गांव में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Aug 2026 3:06 PM IST
छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने लगाई फांसी, गांव में मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले के कानि डबरी गांव में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। आरक्षक की लाश आज घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, मृतक रूप नारायण नागवंशी कानि डबरी गांव के रहने वाले थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव कानि डबरी आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरु कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story