छत्तीसगढ़

ग्रामीण इलाके में एंबुलेंस सेवा ठप

Nilmani Pal
19 March 2026 10:26 AM IST
ग्रामीण इलाके में एंबुलेंस सेवा ठप
x

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कमार जनजाति के 60 वर्षीय मनू राम की हालत खराब होने पर उन्हें पैदल और खाट में लादकर लगभग 17 किलोमीटर दूर पहाड़ों से नीचे उतारना पड़ा, लेकिन पंचायत मुख्यालय तक भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। आखिरकार परिजनों को उन्हें निजी वाहन से मैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना बुधवार सुबह हुई जब मनू राम बेसुध होकर गिर पड़े। उनके परिजनों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कुल्हाडीघाट मुख्यालय तक पहुँचाया। यहां भी एंबुलेंस की मांग की गई, लेकिन स्वास्थ्य सेवा की असुविधाजनक स्थिति के चलते कोई मदद नहीं मिली।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीज को खाट में लादकर नीचे ले जाया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Next Story