छत्तीसगढ़

एंबुलेंस चालक पर हमला, 25 बदमाशों ने की जमकर मारपीट

Nil dhankar
20 Oct 2025 2:35 PM IST
एंबुलेंस चालक पर हमला, 25 बदमाशों ने की जमकर मारपीट
x
छग

रायगढ़। दुर्घटना में गए एंबुलेंस के चालक के साथ बिना कारण 20-25 लोगों ने मारपीट किया। एंबुलेंस चालक से मत 2 लोगों को लात घूसों से पीटने के बाद ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ भी किया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम छपोरा का रहने वाला दुकालू सिंह 38 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि NTPC लारा में मेडूलेश हेल्थकेयर प्रायवेट लिमिटेड के अंतर्गत संचालित NTPC हाॅस्पीटल का वह एम्बुलेंस चालक है। शुक्रवार की रात को दुकालु ड्यूटी लगी थी। जहां वह रात में 9 बजे ड्यूटी पर गया था। उसी समय दूसरा चालक संकीर्तन ने दुकालू ने फोन पर बताया की देवलसुर्रा चौक के पास एक्सीडेंट हो गया है क्या इसकी सूचना मिली है।

तब दुकालू ने बताया कि अभी कोई जानकारी नहीं आया है। ऐसे में संकीर्तन ने उसे एक्सीडेंट वाली जगह पर जाने के लिए कहा। तब चालक दुकालू और उसका सहायक एमटी देवेन्द्र सोनी एम्बुलेंस को लेकर ग्राम देवलसुर्रा चौक के पास रात में पहुंचे।

जहां काफी भीड़ था, ऐसे में उन्होंने एंबुलेंस को रोका तो बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए विकास साव, सुनील साव, प्रकाश उनसेना, शैलेश डनसेना, गोकुल प्रधान समेत 20-25 लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया।


Next Story
null