छत्तीसगढ़

अमन डॉन गैंग का रायपुर में आतंक, बोरियाकला के पास किया गुंडागर्दी

Nil dhankar
19 May 2025 1:49 PM IST
अमन डॉन गैंग का रायपुर में आतंक, बोरियाकला के पास किया गुंडागर्दी
x

रायपुर। राजधानी में पुलिस से बेखोफ बदमाशों ने कल रात एक घर में पथराव कर मालिक ये साथ मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार रिद्धी सिद्धी लोटस सोसायटी में यह घटना हुई। जहां कुछ बदमाशों ने सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति से नशे के लिए पैसे मांगे।

नहीं देने पर बदमाश उस पर पिल पड़े और उसके साथ मारपीट की ।और फरार हो गए। इस मारपीट के वायरल वीडियो को देख कर गुंडागर्दी को समझा जी सकता है। रिद्धिसिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी बोरियाकला इलाके में है।

सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत पंकज कुमार सिंह के साथ मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया। नशे के लिए के पैसे नहीं देने से आक्रोशित बदमाशों ने युवक की बेदम पिटाई की। यह गुंडई अमन डॉन गैंग के नाम से संचालित गैंग के गुर्गों ने की ।सभी आरोपी फरार हैं। मुजगहन थाना पुलिस की ओर से अब तक किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नहीं हैं।

Next Story
null