छत्तीसगढ़

देवी भक्ति के साथ साथ ड्यूटी भी, नायब तहसीलदार ने रखी है 9 दिनों का उपवास

Nilmani Pal
30 Sept 2025 12:36 PM IST
देवी भक्ति के साथ साथ ड्यूटी भी, नायब तहसीलदार ने रखी है 9 दिनों का उपवास
x

रायपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जब पूरे देश में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. इस मौके पर राजधानी रायपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार ज्योति सिंह नवरात्र में 9 दिनों का उपवास रहते हुए रात 10 बजे तक राजस्व फाइलों का निराकरण करने में जुटी हुई हैं.

सरकारी दफ्तरों में सरकारी अधिकारियों का ड्यूटी समय 10 से 5.30 बजे होता है, लेकिन ज्योति सिंह नवरात्र में 9 दिनों के व्रत रखकर फाइलों को समाप्त करने में लगी है. मीडिया से बातचीत में नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने कहा कि व्रत के दौरान काम करना मुश्किल बात नहीं है. काम थोड़ा ज्यादा है. इसलिए हम सब बैठकर काम करते हैं. आम जनता के लिए हमको अवेलेबल रहना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि शाम के समय हमको दिनभर के कामों को अपडेट करना पड़ता है. शाम को पेशी रहती है. उस समय भी हमको काम करना पड़ता है. माता की श्रद्धा अपनी जगह है, और काम करना अपनी जगह है. हम पूजा करते हैं. पूजा के दौरान हमारे काम को कोई फर्क नहीं पड़ता है. पूजा हम श्रद्धा के लिए करते हैं. शासकीय काम को मजबूत करने के लिए करते हैं, ताकि आम जनता परेशान ना हो.

Next Story
null