छत्तीसगढ़

लाखों के चावल की अफरा-तफरी का आरोप

Nil dhankar
21 Nov 2025 11:22 AM IST
लाखों के चावल की अफरा-तफरी का आरोप
x

डोंगरगढ़. मार्केटिंग सोसायटी के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सांठगांठ से चावल की अफरातफरी करने के साथ राशि का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. शहर की कई राशन दुकानों को आबंटित चावल को बाजार में बेच कर अधिकारियों ने राशि हजम कर लिया है.

शिकायत के बाद जांच में अभी तक 5 से 6 लाख की गडबडी पकड़ में आई है लेकिन अब मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. फूड इंस्पेक्टर सिद्धांत मिश्रा ने बताया कि कालकापारा और बुधवारी पारा की शासकीय राशन दुकान से तत्कालीन प्रभारी अधिकारी और चौकीदार ने सांठगांठ कर गोदाम से चावल निकालकर ऊंचे दाम पर बेच दिया.

जांच के बाद गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी एम भार्गव को जांच प्रतिवेदन सौंप दिया गया. माह भर बीतने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि दबाव में मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Story
null