छत्तीसगढ़

किराया मांगने पहुंचे वाहन मालिक से मारपीट का आरोप

Shantanu Roy
9 July 2026 12:06 AM IST
किराया मांगने पहुंचे वाहन मालिक से मारपीट का आरोप
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्कूल वाहन किराए के भुगतान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। चिल्हाटी निवासी कृष्णा श्रीवास ने चिल्ड्रन वैली स्कूल के संचालक सलूजा और वाहन चालक राज यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और बकाया किराया नहीं देने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कृष्णा श्रीवास के अनुसार, उनकी गाड़ी चिल्ड्रन वैली स्कूल में बच्चों के परिवहन के लिए किराए पर लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कई महीनों से वाहन का करीब 40 हजार रुपये किराया भुगतान नहीं किया गया था। बकाया राशि की मांग को लेकर वह कुछ दिन पहले स्कूल पहुंचे थे।

कृष्णा श्रीवास का आरोप है कि स्कूल में किराए की रकम मांगने के दौरान संचालक सलूजा और वाहन चालक राज यादव से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आई हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके पास रखे दो मोबाइल फोन भी छीन लिए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। उनका कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी मोबाइल अपने पास रख लिए और वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे। शिकायत में कृष्णा श्रीवास ने बताया कि जब भी वह अपने मोबाइल वापस लेने के लिए स्कूल जाते हैं तो उनसे 40 हजार रुपये देने की मांग की जाती है।

उनका आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया जाता है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से भगा दिया जाता है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि स्कूल संचालक और वाहन चालक द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर उन्हें किसी विवाद या मामले में फंसाया जा सकता है। कृष्णा श्रीवास ने सरकंडा थाना पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से दोनों मोबाइल फोन बरामद कराने, वाहन का बकाया करीब 40 हजार रुपये किराया दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित पक्षों से पूछताछ और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Tagsबिलासपुर न्यूजBilaspur Newsसरकंडा थानाचिल्हाटी मामलाचिल्ड्रन वैली स्कूलस्कूल संचालक विवादवाहन चालक विवादस्कूल बस किराया विवादमारपीट की शिकायतमोबाइल छीनने का आरोप40 हजार किराया विवादपुलिस शिकायतबिलासपुर क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूजChhattisgarh Newsस्कूल वाहन संचालकवाहन मालिक शिकायतसरकंडा पुलिसमारपीट केसमोबाइल चोरी आरोपबिलासपुर लेटेस्ट न्यूजSarkanda Police StationChilhati caseChildren Valley Schoolschool operator disputevehicle driver disputeschool bus fare disputecomplaint of assaultallegation of snatching mobile40 thousand fare disputepolice complaintBilaspur Crime Newsschool vehicle operatorvehicle owner complaintSarkanda Policeassault casemobile theft allegationBilaspur Latest Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story