छत्तीसगढ़

मैत्री बाग बाघिन के तीनों शावक हष्ट-पुष्ट

Nilmani Pal
11 Jun 2023 3:44 AM GMT
मैत्री बाग बाघिन के तीनों शावक हष्ट-पुष्ट
x

भिलाई। मैत्री बाग के सुल्तान एवं रक्षा ने तीन शहज़ादों को जन्म दिया है। मैत्री गार्डन के सुल्तान की सल्तनत को भविष्य में यही तीनों शावक संभालेंगे। मैत्रीबाग उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई है कि विगत डेढ़ माह पूर्व मादा शेर रक्षा ने 3 नन्हें शावकों को जन्म दिया है इनके पिता का नाम सुल्तान है, इसके एक वर्ष पूर्व रोमा द्वारा भी एक नन्हें शावक को जन्म दिया गया था। जिसके पिता सुल्तान ही थे।

विदित हो कि नियमानुसार जन्म के पश्चात चार माह तक नन्हें शावकों को माँ के सानिंध्य में डाक्टरों की विशेष देख रेख एवं निगरानी में स्तनपान एवं अन्य कारणों से डार्क रूम में रखा जाता है। मैत्री बाग में जन्मे इन नन्हें शावकों को भी डाक्टर द्वारा अपनी निगरानी में रखा गया है और मेडिसिन के रूप में उन्हें विशेष प्रकार की विटामिन युक्त दवाइयां दी जा रही हैं जिससे कि वे हष्ट-पुष्ट और सेहतमंद रह सकें। जन्म दिनाँक से चार माह पश्चात ही शावकों को मैत्री बाग के पर्यटकों के लिए बाहर निकाला जायेगा।


Next Story