छत्तीसगढ़

सटोरियों पर चौतरफा प्रहार, फिर तीन पकड़ाए

Nilmani Pal
14 Feb 2026 11:42 AM IST
सटोरियों पर चौतरफा प्रहार, फिर तीन पकड़ाए
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

सट्टा माफियाओं के चैनल कांग्रेस के छुटभैये नेताओं के आग़ोश में

दुर्ग-राजनांदगांव-भिलाई-चरोदा-भाटापारा-मुंगेली-धमतरी-चारामा-सरायपाली-महासमुंद क्रिकेट सट्टे के गढ़

कुकुरबेड़ा, बीरगांव-खमतराई-फाफाडीह-पंडरी-शंकर नगर-अमलीडीह-ङ्कढ्ढक्क रोड बड़े माफिय़ाओं के लिए सुरक्षित स्थान

छुटभैया नाड़ा पायजामा छाप नेताओं ने अपने ही फ़ार्म हाउस और रिज़ॉर्ट को बनाया सुरक्षित अड्डा

रायपुर (जसेरि)। रायपुर में देश भर के बड़े -बड़े खाईवाल अड्डा जमाकर क्रिकेट सट्टा को अंजाम दे रहे है। आनलाइन सट्टा को साइबर कंट्रोल रूम से निगरानी कर संदिग्ध नंबरों की ट3शिंग कर पुलिस लगातार सटोरियों के ठिकाने में दबिश दे रही है। राजधानी कमिश्नरेट क्षेत्र में विश्वकप सट्टा शुरू होते ही क्रिकेट सटोरियों के अड्डे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले चार दिनों में पुलिस कु य़ात सटोरियों को पकडऩे में सफलता हासिल कर लाखों रुपए नकद जब्ती की है। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में चल रहे सट्टे को रोकने और सटोरियों को पकडऩे के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया है जो लगातार सटोरियों के हौसले पस्त कर भागने के लिए मजबूर कर दिया है। हज़ारों की सं या में सट्टे के खाईवाल पंडरी कपड़ा मार्केट से लेकर डूमरतराई किराना बाज़ार तक अपना जाल बिछाए हुए। गुढिय़ारी, गोगांव, कोटा, कुकुर बेड़ा, टाटीबध, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, टिकरापारा नेहरूनगर, काली बाड़ी और बैजनाथपारा, छोटा पारा में अड्डा जमाए हुए है।

कांग्रेस के छुटभैया नेताओं ने बाबू पठान जैसे सट्टा माफिया जो 2014 से आकर रायपुर में बड़ा सट्टा माफिया बन गया। सट्टा कारोबार को बड़े ज़ोर शोर से नेताओं के भरोसे चला रहा है । बाबू पठान के सहयोगी के रूप में हमेशा इमरान जैसे दादा का साथ मिलता रहा है, जिसको ईमो कहते हैं। रायपुर की पुलिस लगातार बाबू पठान और इमो के इलाकों में दबिश दे रही है लेकिन बाबू पठान को पकडऩे में अभी तक राजधानी पुलिस सफल नहीं हुई।

रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देशों में कार्रवाई करते हुए थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिर तार कर जेल भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपियों से सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल और नगदी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 फरवरी 2026 को न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि लालपुर ओव्हरब्रिज के नीचे दो व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल और थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार दो व्यक्तियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों ने अपना नाम विशाल धामेचा (28 वर्ष) निवासी बाबा गोला राम नगर फेस 2, टाटा मोटर्स देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर और सौरभ पिंजवानी (30 वर्ष) निवासी देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन चेक किए और पाया कि दोनों ्रद्यद्य क्कड्डठ्ठद्गद्य श्व&ष्द्धड्डठ्ठद्दद्ग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेला और खिलवाया कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों से दो मोबाइल फोन और नगदी 10,000 रुपये सहित लगभग 1,70,000 रुपये की कीमत का उपकरण जब्त किया गया। थाना न्यू राजेन्द्र नगर में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 62/26, धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि ऑनलाइन सट्टा में ग्राहक आईडी का उपयोग कर खेल रहे थे, जिनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी कमिश्नरेट वेस्ट जोन के निर्देशानुसार कार्रवाई तेज़ी से हुई, जिससे यह संदेश दिया गया कि रायपुर पुलिस ऑनलाइन और डिजिटल माध्यमों से संचालित अवैध जुआ गतिविधियों पर स त नजर रखेगी। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों संदीप पटेल, राहुल देव शर्मा, और नवनीत पाटिल की सतर्कता और पुलिस टीम की तत्परता सराहनीय रही।

ओवरब्रिज के नीचे सट्टा खिलाते सटोरिया रंगे हाथ गिर तार

धमतरी एसपी के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे अर्जुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अर्जुनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथों सट्टा-पट्टी के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा-पट्टी 01 नग डॉट पेन नगदी रकम 3,110/- रुपये जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी नाम दिनेश सोनवानी पिता - भीखूराम उम्र - 34 वर्ष निवासी - सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story
null