छत्तीसगढ़

26 जून से जोरदार बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ की मौसम पर जानिए अपडेट

Nil dhankar
24 Jun 2025 8:16 AM IST
26 जून से जोरदार बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ की मौसम पर जानिए अपडेट
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत भी मिल रही है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह तक जमकर बारिश होगी और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करे राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग ने रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है।


Next Story
null