छत्तीसगढ़
आकाश विग ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का स्वागत
Shantanu Roy
12 May 2025 10:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर रायपुर विमानतल के आकाश विग में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा, आकाश विग, प्रीतेश गांधी, ललित जैसिंघ, और संजू सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने मंत्री चौहान से सौजन्य भेंट कर राज्य के कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान कृषि मंत्री राज्य की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा और विभिन्न किसान संगठनों से संवाद कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा राज्य के लिए विशेष महत्व रखता है, खासकर ऐसे समय में जब छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों और किसान कल्याण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
Tagsकेंद्रीय कृषि मंत्रीUnion Agriculture Ministerशिवराज चौहानShivraj Chouhanरायपुर आगमनRaipur Arrivalमंत्री नेतामMinister Netamभाजपा नेताBJP Leadersआत्मीय स्वागतWarm Welcomeरायपुर विमानतलRaipur Airportछत्तीसगढ़ राजनीतिChhattisgarh Politicsभाजपा कार्यक्रमBJP Eventकृषि मंत्रालयMinistry of Agricultureकेंद्रीय मंत्री दौराUnion Minister Visitराजनीतिक दौराPolitical Visit
Next Story





