छत्तीसगढ़

अजय चंद्राकर ने जांच की मांग कर दी, सभी अटल प्रतिमा में भ्रष्टाचार का दावा

Nil dhankar
1 Aug 2026 12:20 PM IST
अजय चंद्राकर ने जांच की मांग कर दी, सभी अटल प्रतिमा में भ्रष्टाचार का दावा
x

रायपुर। कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य की बजाए सीमेंट प्रतिमा लगाए जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मामले में एक सब इंजीनियर को तो निलंबित किया गया है, लेकिन यह गम्भीर मामला है. पूरे प्रदेश भर अटल प्रतिमा का परीक्षण किया जाना चाहिए. इसमें सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से लगाए गए बस्तर पंडुम में भ्रष्टाचार के आरोप पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में कोई राशि खर्च हुई तो ऑडिट होगी. यह आयोजन कांग्रेस के राजीव मितान क्लब की तरह फर्जी नहीं है. कांग्रेस व्यर्थ का प्रलाप करने में लगी है.

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आज से शुरू किए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला किया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भूपेश बघेल के पास कांग्रेसियों को जाना चाहिए. पूछना स्मार्ट लगाने का काम उनके कार्यालय में शुरू हुआ या नहीं.


Next Story