छत्तीसगढ़

रायपुर में आज वायुसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Nilmani Pal
3 Nov 2025 8:25 AM IST
रायपुर में आज वायुसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

रायपुरवायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली एयर शो के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। दिनांक 3 नवम्बर 2025 समय: शाम 4:00 बजे स्थान: न्यू सर्किट हाउस, ग्राउंड फ्लोर हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के अधिकारीगण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

‘बॉम्ब बर्स्ट’ से ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ तक

सूर्यकिरण टीम के विमानों की फॉर्मेशन्स (Formations) जैसे ‘बॉम्ब बर्स्ट (Bomb Burst)’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई (Heart in the Sky)’, और ‘एरोहेड (Arrowhead)’ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। यह शो छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ (25th Foundation Day) को अविस्मरणीय बना देगा। राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस आयोजन को देखने नवा रायपुर पहुंचेंगे। यह आयोजन जनसहभागिता (Public Participation) और राष्ट्रीय गौरव (National Pride) का प्रतीक बनेगा।

सूर्यकिरण एरोबैटिक शो केवल एक हवाई प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अनुशासन (Discipline), तकनीक (Technology) और टीमवर्क (Teamwork) से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राज्य के युवाओं के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणा का बड़ा माध्यम बनेगा। इस अवसर पर एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार (NRDA CEO Chandan Kumar), निगम आयुक्त विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन (CEO Kumar Bishwaranjan) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story
null