AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में नई टीम का किया गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस टीम का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया है. आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस सम्बन्ध में लिस्ट जारी कर दी है. जिसके अनुसार, इस लिस्ट में 1 संगठन महामंत्री, 1 संगठन महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष नियुक्त, 32 जिलाध्यक्ष, 19 सचिव, 10 महासचिव नियुक्त किये गए हैं.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी बधाई देते हुए लिस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, "आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव जी एवं गठित नई टीम के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ. आप सभी को सफल, जनसेवा एवं संगठन को समर्पित कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ.





