छत्तीसगढ़

Balodabazar : एग्रीस्टेक पंजीयन एवं फसल सर्वेक्षण सूची का विशेष ग्रामसभा में किया गया पठन

Nil dhankar
5 Oct 2025 4:11 PM IST
Balodabazar : एग्रीस्टेक पंजीयन एवं फसल सर्वेक्षण सूची का विशेष ग्रामसभा में किया गया पठन
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार विशेष ग्रामसभा में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की तैयारी हेतु एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत कृषकों और उनके जमीनों की सूची तथा ग्रामवार, कृषकवार डिजिटल फसल सर्वेक्षण और गिरदावरी रिपोर्ट की सूची पंचायत भवन में चस्पा करते हुए पठन किया गया।

अपर कलेक्टर दीप्ति गौते ने तहसील भाटापारा के ग्राम पंचायत सुरखी में आयोजित ग्रामसभा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी रिपोर्ट का पठन कराया। इसके साथ ही तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत कृषकों और उनके जमीनों तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं गिरदावरी सूची चस्पा सुनिश्चित कराते हुए पठन कराया गया। इसीतरह तहसील कसडोल के ग्राम पंचायत ठाकुरदिया, बरबसपुर ,मोहतरा, दर्रा, तहसील लवन के ग्राम पंचायत ख़ैंदा, भालुकोना तहसील पलारी के ग्राम पंचायत मुड़पार,तहसील टुंडरा के ग्राम पंचायत बलौदा, तहसील बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत शुक्लाभाठा,तहसील भाटापारा के ग्राम पंचायत सुरखी,तहसील सोनाखान के ग्राम पंचायत गोलाझर,तहसील सिमगा के ग्राम पंचायत नेवधा एवं तहसील सुहेला के ग्राम पंचायत रावन में भी विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया।

Next Story
null