छत्तीसगढ़

कृषि अधिकारी ने महिला कर्मचारी को किया प्रताड़ित, FIR दर्ज

Nilmani Pal
21 Jan 2026 4:28 PM IST
कृषि अधिकारी ने महिला कर्मचारी को किया प्रताड़ित, FIR दर्ज
x
छग

जांजगीर-चांपा। जिले से संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां सहकर्मी महिला कर्मचारी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत के खिलाफ चांपा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, एलएम भगत जांजगीर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और शारीरिक रूप से भी अनुचित व्यवहार किया। बता दें कि एलएम भगत का एक माह पहले ही जांजगीर से रायगढ़ जिले में तबादला हुआ है, जहां वे वर्तमान में पदस्थ हैं।पीड़ित महिला कर्मचारी ने करीब दो माह पहले इस मामले की शिकायत जांजगीर कलेक्टरऔर एसपी से की थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच टीम गठित की। टीम ने महिला कर्मचारी के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों की गहन जांच की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई।

इस मामले में एसपी विजय पांडे ने कहा, जांच रिपोर्ट के आधार पर चांपा थाने में डिप्टी डायरेक्टर एलएम भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी वर्तमान में रायगढ़ जिले में पदस्थ हैं। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की थी। जिला प्रशासन और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


Next Story
null