छत्तीसगढ़
आक्रामक मवेशी ने सुन्दर नगर में मचाया उत्पात, निगम ने की धरपकड़ की कार्रवाई
Nil dhankar
13 Dec 2025 11:32 AM IST

x
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को एक आक्रामक आवारा मवेशी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में जोन क्रमांक 5 की काऊकैचर टीम जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 क्षेत्र अंतर्गत सम्बंधित मैत्री नगर सुन्दर नगर क्षेत्र में भेजकर एक आक्रामक आवारा मवेशी की तत्काल धरपकड़ काऊकैचर वाहन की सहायता से करते हुए स्थानीय रहवासियों को त्वरित राहत दी जाकर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.
Next Story





