छत्तीसगढ़

पति के बाद पत्नी भी निकल गई घर से, दोनों की लाश पेड़ में मिली

Nilmani Pal
17 Jun 2026 3:56 PM IST
पति के बाद पत्नी भी निकल गई घर से, दोनों की लाश पेड़ में मिली
x
छग

गरियाबंद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके हुए पाए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला पायलीखंड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पायलीखंड निवासी जयराम नागेश (65 वर्ष) और उनकी पत्नी वेदमती (45 वर्ष) की लाश दो दिन बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई। मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो शादीशुदा हैं। परिजनों ने आपसी विवाद की पुष्टि पुलिस के समक्ष की है। प्राथमिक जांच में पता चला कि विवाद के बाद पति घर से निकल गया, घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पत्नी भी उसके पीछे चली गई। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली होगी।


Next Story