डॉक्टर के निधन पश्चात् दो परिवारों को नेत्रज्योति प्रदान

दुर्ग। गयानगर दुर्ग निवासी डॉ प्रकाश चंद पारख (सुपुत्र स्व. भवर लाल जी पारख) के निधन के पश्चात पारख परिवार ने प्रकाश चंद पारख के नेत्रदान कर दो परिवारों को नेत्रज्योति प्रदान की,श्री प्रकाश चंद पारख की पत्नी जयंती देवी, पुत्र डॉ गौरव पारख, ,पुत्री सोनिया जैन,बहु मनीषा जैन,पौत्र गर्वित ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,हरमन दुलई,सत्येंद्र राजपूत,प्रभुदयाल उजाला ने नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया।श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ संदीप बाचकर,डॉ उत्कर्ष बंसल,नेत्र सहायक विवेक कसार,निवेश रावते ने कॉर्निया कलेक्ट किये एवं नेत्रदान सम्पन्न हुआ। श्री प्रकाश चंद पारख के पुत्र डॉ गौरव पारख ने कहा आज पापा के जाने से पूरा परिवार सदमे में है किन्तु डॉक्टर होने के कारण हमारा परिवार नेत्रदान के महत्व को समझता है अतः हमने नेत्रदान का निर्णय लिया समाज को भी नेत्रदान का महत्व समझना होगा एवं अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान हेतु आगे आना होगा।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सत्येंद्र राजपूत ने कहा श्री प्रकाश चंद पारख समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे एवं डॉक्टर परिवार के होने के कारण उन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की और निधन के पश्चात दो लोगों के अँधेरे जीवन को उजाला कर समाज को प्रेरित किया।





