भारत

पति को मारकर दफनाने के बाद काम ढूंढने लगी महिला, हत्याकांड का हुआ खुलासा

Nil dhankar
23 July 2025 7:23 AM IST
पति को मारकर दफनाने के बाद काम ढूंढने लगी महिला, हत्याकांड का हुआ खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में जिस अंदाज में मर्डर करके शव को दफनाया गया था। ठीक उसी अंदाज में जौनपुर निवासी विजय चौहान की हत्या मुंबई के नालासोपारा में उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। तीन टुकड़ों में काटकर हत्या के बाद शव घर में दफन किया। फिर टाइल्स लगाकर ऊपर से बेड और चारपाई लगा दी। उसी पर पत्नी सोती रही। शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने विजय की पत्नी की बेवफाई की पोल खोली। उन्होंने कहा कि पांच दिन पहले तुम्हारी भाभी मजदूर खोज रही थी। कोई काम कराना था क्या। उसके बाद से शक गहरा गया। महाराष्ट्र पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुणे से हिरासत में ले लिया है।

जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अभयचंद्र पट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय पुत्र विजय चौहान की शादी आठ साल पूर्व जाफराबाद के हौज पोखरा की चमन से हुई थी। विजय पत्नी चमन और चार साल के बेटे चेतन के साथ मुंबई से 50 किमी दूर नालासोपारा के गडगापाड़ा में रहता था। विजय का भाई अखिलेश भी उसी क्षेत्र में रहता है। करीब दस दिनों से विजय चौहान का फोन बंद आ रहा था। अखिलेश सोमवार को विजय के घर पहुंचा तो घर में ताला लगा हुआ था।

उसने पता लगाने की कोशिश तो आसपास के लोगों से चमन और उसके प्रेमी बिहार निवासी मोनू के बारे में जानकारी मिली। अखिलेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़वाया तो कमरे में तीन टाइल्स अलग रंग की लगी थी। टाइल्स हटाकर गड्ढा खोदा गया तो विजय का शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। अखिलेश की तहरीर पर पेल्हार थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Next Story
null